PM Kisan Yojana 2025: 20वीं किस्त कब आएगी, जानें पात्रता, जरूरी कागज़ात और आवेदन प्रक्रिया
Share This Article
PM Kisan Yojana 2025: पीएम किसान सम्मान निधि 20 वीं किस्त का किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे है। फरवरी 2025 में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई थी। जिसे तीन माह से अधिक समय बीत गया है। देश के करोड़ों किसान पीएम सम्मान निधि की अगली जून माह में आने की संभावना है।
PM Kisan Yojana 2025 : मोदी सरकार ने देश में किसान कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की। जो गरीब लघु और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थित बेहतर कर रही है। सन 2019 से देश के किसानों के बैंक खाता में लगातार पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किस्तें पहुंच रही हैं। अब देश के किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त से पहले किसानों को कई अपडेट कराने होंगे। जिसके बाद ही किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana 2025) की किस्त लाभार्थी किसानों के बैंक खाता में पहुंचेगी.
जिसमें सबसे हर लाभार्थी किसान को फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) करवाना अनिवार्य किया गया है। इसलिए, किसान इसमें देरी नहीं करें। फार्मर रजिस्ट्री करवाएं। क्योंकि, फॉर्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों को बार-बार E-KYC करवाने की जरूरत नहीं होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 2019 में देश के लघु और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी। जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाता में सरकार सालाना 6000 रुपये की सीधी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। जिससे पीएम किसान सम्मान निधि की ये धनराशि तीन समान किस्तों में लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसको लेकर ही लगातार नए अपडेट इस योजना में किए जा रहे हैं।
मोदी सरकार (PM Modi Government) ने दिसंबर 2024 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता लागू की। इसलिए, पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) की 20 वीं किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्ररी करना बेहद जरूर है।
✅ PM Kisan Yojana 2025 किसे मिलेगा लाभ? (पात्रता)
| शर्त | विवरण |
|---|---|
| नागरिकता | केवल भारतीय किसान |
| भूमि स्वामित्व | लघु और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर से कम) |
| ई-केवाईसी | अनिवार्य, OTP आधारित या CSC सेंटर से |
| आधार लिंकिंग | बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
| भूलेख सत्यापन | राज्य सरकार द्वारा मान्य |
फरवरी 2025 में मिली थी 19 वीं किस्त (19th installment was received in 2025)
केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तें सीधे किसानों के बैंक खाता में भेजी जाती है। केंद्र सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। जिसमें एक क्लिक पर पात्र किसानों के सीधे बैंक खाता में सहायता राशि पहुंची थी। इसके बाद देश के किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 20 वीं किस्त का इंतजार है। जबकि, 19वीं किस्त को जारी हुए तीन माह से ज्यादा का समय बीत चुका है।
इसलिए, देश के अलग अलग शहरों में पीएम किसान सम्मान निधि की योजना की 20वीं किस्त आने का करोड़ों किसान इंतजार कर रहे हैं. किसानों का अब इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तों की टाइमलाइन
| किस्त नंबर | जारी की गई तारीख | राशि |
|---|---|---|
| 18वीं | अक्टूबर 2024 | ₹2,000 |
| 19वीं | फरवरी 2025 | ₹2,000 |
| 20वीं | जून 2025 (अपेक्षित) | ₹2,000 |
(नोट: योजना की अगली किस्त जून 2025 में जारी होने की उम्मीद है, जिसके लिए पात्रता सुनिश्चित करना अनिवार्य है।)

ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य (Verification of e-KYC and land records mandatory)
आगरा के जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना को लेकर जो कई अपडेट किए गए हैं। अभी की बात करें तो देश में कई किसान ऐसे भी हैं। जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए इस योजना में कई बदलाव और अनिर्यवारिता लागू की हैं। सरकार इस योजना को लेकर बेहद सख्त और किसानों के हित में ये कदम उठा रही है। इसलिए तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
📌 पीएम किसान सम्मान निधि के लिए जरूरी दस्तावेज़
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- जमीन के दस्तावेज़ (खसरा/खतौनी)
- मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- फार्मर रजिस्ट्री की कॉपी (यदि लागू हो)
✅ पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्रता की शर्तें
केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों के लिए कई पात्रता शर्तें तय की हैं। जो इस तरह से हैं। जिनकी आवश्यकताएं पूरी करना बेहतर जरूरी है।
आधार और बैंक खाता लिंकिंग : किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। बिना आधार लिंकिंग के DBT (Direct Benefit Transfer) संभव नहीं होगा।
ई-केवाईसी (e-KYC) : सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। यह PM Kisan पोर्टल, CSC सेंटर या मोबाइल ऐप से किया जा सकता है।
भूलेख सत्यापन (Land Records Verification) : प्रत्येक लाभार्थी को अपने भूमि रिकॉर्ड का डिजिटल सत्यापन कराना जरूरी है ताकि केवल सही पात्र किसानों को योजना का लाभ मिले।
फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) : 2024 से फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। यह रजिस्ट्रेशन किसानों को अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोड़ता है।
📌 फॉर्मर रजिस्ट्री के फायदे
✅ बार-बार eKYC की जरूरत नहीं
✅ आपदा राहत, फसल बीमा, बीज/खाद सब्सिडी आसानी से
✅ ₹2 लाख तक का लोन पात्रता के अनुसार, उसी दिन
✅ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी में पंजीकरण सरल
इनको ही मिलेगी अगली किस्त (Only these people will get the next installment)
केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना का गलत तरीके से फायदा उठाने वालों की छंटनी करने के लिए कई अपउेट किए हैं। जिसके लिए ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं होने से किसानों को अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। जिन किसानों ने ये दोनों जरूरी कार्य करा लिए हैं। ऐसे किसानों के बैंक खाता में ही अगली किस्त की रकम जाएगी।
केंद्र सरकार अब जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी या जिन किसानों के खाते में डीबीटी ऑन नहीं है। उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में 20 वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये दोनों चीजें ठीक करा लेनी चाहिए।
📲 यूं ई-केवाईसी कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जांए।
- आधिकारिक वेबसाइट पर “e-KYC” सेक्शन पर क्लिक करके ओपन करें।
- ओपन होने पर अपनी आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और OTP सत्यापित करें।
- यदि OTP नहीं आ रहा हो, तो निकटतम CSC सेंटर से सपंर्क करें।
🛑 PM Kisan Yojna 2025 का किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
- जिनके दस्तावेज़ अपूर्ण हैं (जैसे आधार लिंकिंग, e-KYC)
- जिनकी भूमि का सत्यापन नहीं हुआ
- जिनका बैंक खाता DBT के लिए सक्रिय नहीं है
- जिन्होंने गलत जानकारी देकर आवेदन किया
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
👉 A: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है।
Q: क्या ई-केवाईसी करवाना जरूरी है?
👉A: पीएम किसान योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है। बिना इसके पीएम किसान की किस्त नहीं मिलेगी।
Q: फार्मर रजिस्ट्री क्या है और यह क्यों जरूरी है?
👉A: फार्मर रजिस्ट्री किसानों का डिजिटल पंजीकरण है। जिससे सरकार को सही लाभार्थी की पहचान होती है। 2024 से यह अनिवार्य कर दी गई है।
Q: किन किसानों को 20वीं किस्त नहीं मिलेगी?
👉A: जिन किसानों के दस्तावेज अधूरे हैं। जिसमें भूमि सत्यापन या ई-केवाईसी नहीं हुआ है, या जिनका DBT खाता सक्रिय नहीं है—उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी।
Q:पीएम किसान योजना में आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
👉A: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और “Beneficiary Status” सेक्शन में जाकर अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर स्थिति जांच सकते हैं।

