PM Kisan Yojana: देश के किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया। पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर में देश के 9.80 करोड़ किसानों के बैंक खाता में पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जारी करेंगे।
नई दिल्ली.
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Kisan Samman Nidhi) की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आज आएगी। देशभर के किसान लंबे समय से पीएम किसान सम्मान (PM Kisan Yojana) निधि की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने 24 फरवरी यानी आज बिहार के भागलपुर में PM Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त को देश के 9.80 करोड़ किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे। पीएम मोदी की एक क्लिक पर देश के किसानों बैंक खाता में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी करेंगे। पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan) शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त के बारे में जानकारी दी थी।
📊 PM Kisan Yojana के राज्यवार लाभार्थियों की संख्या (2025)
| राज्य | लाभार्थी किसान | अनुमानित राशि (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 2.4 करोड़ | ₹4800 |
| बिहार | 1.1 करोड़ | ₹2200 |
| मध्य प्रदेश | 95 लाख | ₹1900 |
| महाराष्ट्र | 88 लाख | ₹1760 |
| राजस्थान | 80 लाख | ₹1600 |
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों के लिए सन 2019 में एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। जो पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है। तभी से किसानों के बैंक खाता में पीएम किसान सम्मान निधि के हर तिमाही पर दो दो हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। पीएम मोदी ने (PM Modi Government) ने पिछले साल 5 अक्तूबर 2024 को किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में जारी की थी। किसान अभी चार माह से अधिक समय से पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 19 वीं किस्त का इंतजार रहे थे।
केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजना (Farmer Welfare Scheme of Government of the Center)
पीएम मोदी ने 2019 में देश के लघु एवं सीमांत किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की थी. मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को देने का फैसला किया है। जिन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) करवाई थी। इसलिए, इस बार किसान सम्मन निधि की किस्त केवल फार्मर रजिस्ट्री करवाने वाले किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी। फॉर्मर रजिस्ट्री के कई फायदे हैं। इससे किसानों को अब बार-बार E-KYC करवाने की जरूरत नहीं होगी।
PM Kisan Yojana की पिछली किस्त कब आई थी?
| किस्त | तिथि | राशि |
|---|---|---|
| 18वीं | 5 अक्टूबर 2024 | ₹2000 |
(Note: अब चार महीने के इंतजार के बाद 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हो रही है।)
✅ PM Kisan Yojana में कौन-कौन होंगे पात्र?
इस बार केवल वही किसान 19वीं किस्त के हकदार होंगे जिन्होंने:
-
✅ E-KYC पूरा कर लिया है
-
✅ भूमि रिकॉर्ड सत्यापित करवाए हैं
-
✅ फॉर्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक करवाई है
किन किसानों को नहीं मिलता है इस योजना का लाभ (Which farmers do not get the benefit of this scheme)
मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ उन लोगों को नहीं मिलता है जो सरकारी नौकरी करते हैं। इसके साथ ही जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा। किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि है। उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है।
PM Kisan Yojana क्या है?
PM किसान सम्मान निधि योजना, 2019 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
| वर्ष शुरू | लाभार्थी | सालाना सहायता |
|---|---|---|
| 2019 | 11+ करोड़ | ₹6,000 (3 किस्तों में) |
योजना क्या है?
PM किसान सम्मान निधि योजना, 2019 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
| वर्ष शुरू | लाभार्थी | सालाना सहायता |
|---|---|---|
| 2019 | 11+ करोड़ | ₹6,000 (3 किस्तों में) |
अक्टूबर 2024 में मिली थी 18 वीं किस्त (18th installment was received in October 2024)
मोदी सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की किस्तें लगातार किसानों के बैंक खाता में पहुंच रही है। अब तक सरकार की ओर से योजना की 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पिछले साल 5 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। जो एक क्लिक पर पात्र किसानों के सीधे बैंक खाता में पहुंची थी।
आज आएगी 19 वीं किस्त (19th installment will come on 24 February)
देश में करोड़ों किसान करीब चार माह से पीएम किसान सम्मान निधि की योजना की 19वीं किस्त का किसान इंतजार थे। किसानों का अब इंतजार आज यानी 24 फरवरी को खत्म हो जाएगा। भारत सरकार अपनी किसान हितेशी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त पीएम मोदी बिहार के भागलपुर में आज यानी 24 फरवरी, 2025 को जारी करेंगे।
भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य (Verification of land records mandatory)
बीते साल मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना को लेकर कई अपडेट किए हैं। क्योंकि, देश में हजारों किसान ऐसे भी हैं। जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने को पीएम किसान में कई बदलाव किए है। सरकार इस योजना को लेकर बेहद सख्त और किसानों के हित में ये कदम उठा रही है। इसलिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य किया है। जिसकी वजह से ही इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त उन्हीं किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी। जिन्होंने ये दोनों जरूरी कार्य कराए हैं। ऐसे किसानों के बैंक खाता में ही अगली किस्त की रकम जाएगी।
गलत जानकारी वालों के खाते में डीबीटी ऑन नहीं होगी (DBT will not be turned on in the account of those with wrong information)
केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज कराने वाले किसानों के खाते में डीबीटी ऑन नहीं की है। उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q:पीएम किसान योजना के तहत साल में कितनी किस्तें मिलती हैं?
👉 A: इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार ₹2,000 की तीन किस्तों में कुल ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है।
Q:क्या किराए पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान इस योजना के पात्र हैं?
👉 A:नहीं, केवल वे किसान जिनके नाम पर भूमि का मालिकाना हक है, वही इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं। किराए की जमीन पर खेती करने वाले पात्र नहीं हैं।
Q:अगर बैंक खाता बंद हो गया है तो क्या करना होगा?
👉A: किसान को नया या सक्रिय बैंक खाता PM Kisan पोर्टल या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से अपडेट कराना होगा।
Q:यदि किसान के पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि है तो क्या वह पात्र है?
👉 A:नहीं, केवल लघु और सीमांत किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है, वही इस योजना के पात्र हैं।
Q: क्या मोबाइल नंबर योजना से अपडेट होना जरूरी है?
👉 A:हां, ई-केवाईसी और OTP वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक और सक्रिय होना जरूरी है।