Home लेटेस्ट न्यूज Maharashtra Election 2024: किसानों का 3 लाख रुपए का कर्जा होगा माफ, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना #kisan #youth #women
लेटेस्ट न्यूज

Maharashtra Election 2024: किसानों का 3 लाख रुपए का कर्जा होगा माफ, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना #kisan #youth #women

maharashtra-election-2024-farmers-loan-of-rs-3-lakh-will-be-waived
https://kisanvoice.in/
Maharashtra Election 2024: भाजपा गठबंधन समूह महायुति और कांग्रेस गठबंधन समूह महाविकास अघाडी ने युवा,किसान 
और महिला वोटर को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। आइये, दोनों पार्टियों के घोषणा-पत्र पर एक नजर डालते हैं।

मुंबई, नई दिल्ली.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव (Results Of Assembly Elections) के परिणाम आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly Elections ) चुनाव से पहले ही बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों गठबंधन (Maharashtra Election 2024) ने किसान, महिला और युवाओं को लुभाने के लिए कई लाभकारी घोषणाएं की हैं। भाजपा (BJP-led coalition group Mahayuti) नेतृत्व वाले गठबंधन समूह महायुति ने (Manifesto) घोषणा पत्र को संकल्प–पत्र (Sankalp Patra) नाम दिया है। जिसमें किसानों (Farmers) का कर्ज माफ करने का वादा के साथ ही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना यानी (माझी लड़की बहन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 करने की घोषणा की है।

वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन (Congress-led coalition Mahavikas Aghadi) महाविकास अघाडी ने भी किसानों को कर्जमाफी देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं इसके अलावा महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रुपए का ऐलान भी किया गया है। दोनों गठबंधन ने किसान और महिला वोटर को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया है। दोनों पार्टियों के घोषणा-पत्र (manifestos of both) एक नजर डालते हैं। आइये, किसानों और महिलाओं व युवाओं के लिए क्या खास लाभकारी योजनाओं की घोषणा जानते हैं।

Maharashtra Election 2024: किसानों के लिए घोषणाएं (Announcements for farmers)
(Photo Credit: Kisan Voice)

बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर 2024 को 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की है। राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर-2024 को आएंगे। चुनाव परिणाम आने पर किस पार्टी की सरकार महाराष्ट्र में बनेगी, तो 23 नवंबर-2024 को पता चलेगा। मगर, हर पार्टी की नजर मतदाताओं के मूड पर है। इसको लेकर फिलहाल कांग्रेस और भाजपा की निगाहें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर हैं। जो इनकी हार–जीत को तय करेगा।

ये भी पढ़ें… Success Story: गांव-गांव सेहत की चौपाल लगा रही दीप्ति, 4 साल में 4000 महिलाएं की हेल्थ एजुकेट

क्या हैं बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन समूह महायुति की चुनावी घोषणाएं (What are the election announcements of the BJP-led coalition group Mahayuti)

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन समूह महायुति ने विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी किया है। जिसे संकल्प पत्र नाम दिया है। भाजपा और गठबंधन ने अपने 25 सूत्रीय संकल्प पत्र में किसानों, महिलाओं सहित युवाओं के लिए कई कल्याणकारी व लाभकारी घोषणाएं की हैं। जो इस प्रकार से हैं…

Maharashtra Election 2024: किसानों के लिए घोषणाएं (Announcements for farmers)
  • राज्य में भाजपा की सरकार आने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। जिसका लाभ किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को भी दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को 12,000 से बढ़ाकर 15,000 किया जाएगा।
  • राज्य में सोयाबीन का एमएसपी बढ़ाने का वादा किया है। जिससे सोयाबीन की न्यूनतम कीमत 6,000 रुपए करने की बात कही है।
  • किसानों के लिए भावांतर योजना भी चलाने का वायदा किया जा गया है।

ये भी पढ़ें… Mustard Crops: सरसों की पहली सिंचाई कब करें ? और कौन सी खाद दें ?

Maharashtra Election 2024: महिलाओं के लिए घोषणाएं (Announcements for women)

  • महाराष्ट्र में अभी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। जिसे सरकार बनने पर 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहीण योजना आर्थिक सहायता प्रदान करने की है।
  • महाराष्ट्र में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम चलता रहेगा। जिसके चलते ही 2027 तक प्रदेश में 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
  • महाराष्ट्र में आंगबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 रुपए वेतन और बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा।
Maharashtra Election 2024: युवाओं के लिए घोषणाएं (Announcements for youth)
  • महाराष्ट्र में 10 लाख छात्रों को 10,000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • इसके साथ ही प्रदेश में 25 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किसा जाएगा।
  • प्रदेश में युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद युवा स्वास्थ्य कार्ड और वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी।
  • महाराष्ट्र में ओबीसी, एसबीसी, आईडब्ल्यूएस और वीजेएनटी छात्रों की ट्यूशन और परीक्षा फीस की पूरी प्रतिपूर्ति की जाएगी।
  • महारथी और अटल टिकरिंग लैब्स योजना के जरिये रोबोटिक्स और एआई में युवाओं को प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय से उद्यमी तैयार करने की योजना बनाई जाएगी। जिसमें 15 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध दिया जाएगा।
Maharashtra Election 2024: गरीब व वृद्धों (Poor And The Elderly) के लिए घोषणाएं
  • राज्य में हर गरीब को खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा।
  • अक्षय अन्न योजना के तहत निम्न आय वर्ग वाले परिवारों को मुफ्त भोजन मिलेगा।
  • वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर महीना 2,100 रुपए दिए दिया जाएगा।
  • राज्य में वरिष्ठजन के लिए आधार-सक्षम सेवाएं व सरकारी हॉस्पिटलों में स्वतंत्र ओपीडी शुरू की जाएगी।

अन्य घोषणाएं (Other announcements)

  • 45,000 गांवों में ग्रामीण विकास के चलते विकास किया जाएगा।
  • उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार महाराष्ट्र में कौशल जनगणना कराई जाएगी।
  • राज्य के हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र की स्थापना होगी।
  • बिजली बिल, सौर ऊर्जा और नवीकरणी ऊर्जा में 30 प्रतिशत की कमी लाने पर फोकस रहेगा।
  • महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की जाएगी।
  • 500 बचत समूहों के लिए 1000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा।
  • राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर 100 दिन में विजन महाराष्ट्र 2028 पेश किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र को फिनटेक हब और नागपुर, पुणे, नासिक को एयरोस्पेस हब बनाया जाएगा।
  • महाराष्ट्र के गौरवशाली किलों और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र में जबदस्ती धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाया जाएगा।

कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन महाविकास अघाडी की चुनावी घोषणाएं (Election announcements of Congress-led alliance Maha Vikas Aghadi)

भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणा के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसे “महाराष्ट्रनामा” नाम दिया है। जिसमें किसान और महिलाओं सहित युवाओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया गया है। ये हैं घोषणाएं…

किसानों के लिए घोषणाएं (Announcements for farmers)

  • कांग्रेस वाले गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों का तीन लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा।
  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर नियमित रूप से समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपए का लाभ दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए घोषणाएं (Announcements for women)

  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी। जिसमें हर पात्र महिला को हर माह 3,000 रुपए दिए जाएंगे।
  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस उपलब्ध कराया जाएगा।
https://twitter.com/kharge/status/1855845934531293427

युवाओं के लिए घोषणा (Announcement for the youth)

  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर नौकरी चाहने वाले युवाओं को 4,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Maharashtra Election 2024: अन्य घोषणाएं (Other Announcements)

  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर कुटुंब रक्षा के तहत 25 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
  • गठबंधन महाविकास अघाडी की सरकार बनने पर 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को हटाने और तमिलनाडु की तरह व्यवस्था लागू की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

International Potato Center In Agra will start soon
लेटेस्ट न्यूज

International Potato Center In Agra: आलू किसानों को मिलेगी सौगात, ये बोले योगी सरकार के मंत्री

International Potato Center In Agra: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र...