Home लेटेस्ट न्यूज Haryana News; डबल इंजन की सरकार किसानों के उत्थान के लिए कर रही कार्य: CM नायब सिंह सैनी
लेटेस्ट न्यूज

Haryana News; डबल इंजन की सरकार किसानों के उत्थान के लिए कर रही कार्य: CM नायब सिंह सैनी

haryana-news-double-engine-government-is-farmer-friendly
https://kisanvoice.in/
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में प्रगतिशील किसान, एफपीओ और किसानों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना सरकार का मुख्य ध्येय है। इसके लिए प्रदेश के बजट में नई योजनाएं बनाई जाएंगी। हरियाणा सरकार की मंशा छोटी जोत वाले किसानों की भी अच्छी आमदनी अर्जित करने के लिए काम करने जा रही है।

हिसार, हरियाणा.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University) हिसार में आयोजित बजट 2025-26 की कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों पर बजट पूर्व परामर्श बैठक की। जिसमें ​प्रदेश के प्रगतिशील किसानों (progressive farmers) व वैज्ञानिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने प्रगतिशील किसान और वैज्ञानिकों (scientists) के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन (double engine government) की सरकार (Haryana News) किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा ध्येय है कि किसानों की आमदनी बढ़े और किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनें। प्रदेश के 70 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जिनके पास जमीन कम है। इसलिए उनके उत्थान के लिए भी खास रणनीति बनानी होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को अधिक मुनाफा मिले, इसके लिए भी बजट में प्रावधान करने होंगे। ताकि किसानों को मजबूत बनाया जा सके। मुख्यमंत्री किसानों के उत्थान को लेकर आज में आप सबके बीच हिसार में बजट पूर्व परामर्श बैठक में शामिल होने के लिए आया हूं। यहां पर मेरे साथ ही प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याणा और रणधीर पनिहार भी मौजूद हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में वन टू वन किसानों से संवाद किया। पहले सेशन में 52 से ज्यादा सुझाव किसानों की तरफ से सुझाए गए। इसमें प्रगतिशील किसानों के अलावा कृषि विशेषज्ञ भी शामिल रहे। दूसरे सेंशन में एफपीओ से जुड़े किसानों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री ने चर्चा की। जिसमें एफपीओ की फेडरेशन से जुड़े सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए।

Haryana News: छोटी जोत वाले किसान भी अच्छी आमदनी अर्जित करें ये मंशा (The intention is that farmers with small holdings should also earn good income)
(Photo Credit: Kisan Voice)
Haryana News: मैं किसान हूं, हर परेशानी समझता हूं (I am a farmer, I understand every problem)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं खुद एक किसान हूं तो किसान भाइयों की धरातल की जरूरतों को समझता हूं। यह प्री बजट परामर्श बैठक है। जिसमें किसान भाइयों की जरूरतों को समझकर उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगा। प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए कटिबद्ध है। हमारा किसान समृद्ध बनेगा तभी हमारा हरियाणा विकसित प्रदेश बनेगा। हमारी सरकार ने सभी 24 फसलों की MSP पर खरीद, फसल बीमा, PM-किसान सम्मान निधि,भावांतर भरपाई जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं किसान भाइयों के लिए चलाई हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Haryana News: छोटी जोत वाले किसान भी अच्छी आमदनी अर्जित करें ये मंशा (The intention is that farmers with small holdings should also earn good income)

मुख्यमंत्री (Chief Minister Naib Singh Saini) नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान और वैज्ञानिकों के साथ जो चर्चा की गई है। जिसमें जो सुझाव आए हैं, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए खास तौर पर काम कर रही है। सरकार इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि किसान की आमदन कैसे बढ़े, किसान कैसे मजबूत हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीडीपी में 18 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र से है। हमारी सोच है कि किसानों के लिए कुछ ऐसे कदम उठाए जाएं जिससे छोटी जोत वाले किसान की अच्छी आमदनी ले पाएं। इसी कड़ी में ई-मंडी और दूसरे विकल्प बनाये जा रहे हैं।

Haryana News: सरकार ऑर्गेनिक खेती को आगे बढ़ा रही (Government is promoting organic farming)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले पैदावार को मंडी में ले जाना चुनौती भरा काम था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज देश और प्रदेश में सड़क-रेल कनेक्टिविटी का नेटवर्क मजबूत हुआ है। अब फसल को इस एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना आसान हो गया है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है। आज हम किसानों के लिए नई नई पहल कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए सरकार ऑर्गेनिक खेती को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती की दिशा में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी तारीफ की।

Haryana News: मैं किसान हूं, हर परेशानी समझता हूं (I am a farmer, I understand every problem)
(Photo Credit: Kisan Voice)
Haryana News: फसल विविधीकरण को अपनाएं किसान (Farmers should adopt crop diversificatio)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों से आह्वान किया कि किसान फसल विविधीकरण को अपनाएं। परंपरागत खेती की बजाय विविधीकरण से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान मोटे अनाज के उत्पादन को भी बढ़ावा दें। क्योंकि, प्रधानमंत्री ने आज मोटे अनाज को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए प्रयास किये हैं। इस दौरान हिसार के स्याहड़वा में होने वाली स्ट्रॉबेरी खेती का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसान स्ट्रॉबेरी के लिए बहुत काम कर रहे हैं। इसी प्रकार से सिरसा के एरिया में किन्नू होते हैं। उन्होंने कहा कि किसान को इस प्रकार की परंपरागत खेती से हट कर कुछ अलग करना होगा। तभी किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।

Haryana News: आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव दें (Give online suggestions regarding the general budget 2025)
(Photo Credit: Kisan Voice)
Haryana News: आम बजट 2025 को लेकर ऑनलाइन सुझाव दें (Give online suggestions regarding the general budget 2025)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के वर्ष 2025-26 के आम बजट से सम्बंधित सुझाव के लिए प्रदेश सरकार ने पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर आम नागरिक और प्रगतिशील किसान या एफपीओ से जुड़े प्रतिनिधि अपने सुझाव दे सकते हैं। जो भी किसान, जनता और एफपीओ से सुझाव मिलेंगे। उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा।

Haryana News: ये रहे चर्चा में शामिल (These were involved in the discussion)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

International Potato Center In Agra will start soon
लेटेस्ट न्यूज

International Potato Center In Agra: आलू किसानों को मिलेगी सौगात, ये बोले योगी सरकार के मंत्री

International Potato Center In Agra: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र...