Farmer Registry Update-2026; 30 अप्रैल तक करें Farmer ID Registration, PM Kisan Samman Nidhi और Subsidy पाने के लिए जरूरी, देखें वीडियो

Share This Article
Farmer Registry Update-2026; यूपी में Farmer Registry Online करना अब अनिवार्य कर दिया है. यूपी सरकार के जारी आदेश में Farmer ID Registration जिन किसानों ने समय रहते नहीं कराया. उन्हें PM Kisan Samman Nidhi, DBT (Direct Benefit Transfer) और अन्य Government Subsidy for Farmers का लाभ मिलने में समस्या आ सकती है.
आगरा, उत्तर प्रदेश.
Farmer Registry Update-2026; यूपी के किसानों के लिए एक बड़ी और निर्णायक खबर है. योगी सरकार ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें प्रदेश के सभी किसानों को 30 अप्रैल 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कराना अनिवार्य कर दिया है. जिससे ही अब प्रदेश में बडे स्तर पर फॉर्मर आईडी (Farmer Registry Online) कराने को गांव गांव कैंप लगाए जा रहे हैं. आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन, कृषि विभाग और अन्य विभाग मिलकर कैंप लगा रहे हैं.
किसान वॉइस (Kisan Voice) की टीम ने प्रभारी संयुक्त निदेशक कृषि व आगरा के उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार और आगरा के बिचपुरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान से Farmer ID Registration पर खास बातचीत की. आइए, फॉर्मर रजिस्ट्री कैसे बनाएं ?(How to create a former registry ?). कब तक फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है? (When is it mandatory to register?). क्या दस्तावेज जरूरी है? (What documents are required?). फॉर्मर रजिस्ट्री के लाभ क्या हैं? (What are the benefits of registering?) आइए, ये सब जानते हैं.
बता दें कि यूपी में हर किसान के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है. पहले सरकार का लक्ष्य था कि देश में जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र है. उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री कराई जाए. मगर, अब हर किसान को फॉर्मर रजिस्ट्री (⏰ आखिरी तारीख: 30 अप्रैल 2026) कराना अनिवार्य है. यूपी सरकार ने फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry Update-2026) कराने की डेडलाइन भी तय कर दी है. जिससे अब आगामी मई माह से जो पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र हैं. मगर, अभी तक उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है तो उन्हें ये लापरवाही भारी पड़ सकती है. क्योंकि, केंद्र सरकार की योजनाएं PM Kisan Samman Nidhi, DBT (Direct Benefit Transfer) और अन्य Government Subsidy for Farmers का भी लाभ फॉर्मर आईडी के बिना नहीं मिलेगा. किसान भाईयो, यह जानकारी राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों और कृषि विभाग के अधिकारियों से प्राप्त इनपुट पर आधारित है.
![]()
किसानों की फार्मर आईडी बनाने पर ज़ोर
सरकार का वर्तमान समय में पूरा फोकस किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने पर है. जो किसानों की एक डिजिटल पहचान हैं. आगरा के प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक मुकेश कुमार बताते हैं कि जो किसान फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे. उनके सामने आगामी दिनों में दिक्कतें आएंगी. क्योंकि, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना है कि केवल पंजीकृत किसानों को ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए. इसलिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है.
![]()
गांव-गांव लग रहे कैंप
आगरा मंडल के प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक मुकेश कुमार बताते हैं यूपी सरकार की मंशा और निर्देश पर हर प्रदेश भर में कैंप लगाकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है. आगरा की बात करें तो जिले में 690 ग्राम पंचायत है. अब जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर गांव गांव कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों में किसान पहुंच कर आसानी से कृषि विभाग, जिला प्रशासन और अन्य विभाग के जानकारी कर्मचारियों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं. किसानों से अपील की कि अब लापरवाही ना करें. अपनी ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंप में जाकर जल्द से जल्द डिजिटल पहचान के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं. क्योंकि, फार्मर आईडी अब बेहद जरूरी हो गई है.
यूपी में फॉर्मर रजिस्ट्री के आंकड़े
यूपी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 2 करोड़ 88 लाख 70 हजार 495 किसान पीएम किसान योजना के पात्र हैं. जिनमें से अब तक 2 करोड़ 4 लाख 8 हजार 888 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बनी है. अभी बड़ी संख्या में किसान अभी भी रजिस्ट्री से वंचित हैं. इसलिए, यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है. जिसमें हर किसान को अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री हर हालत में करवा लेनी है.
![]()
क्यों जरूरी है फार्मर रजिस्ट्री ?
प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक मुकेश कुमार बताते हैं कि फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसान प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं. जिसमें पीएम किसान, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड समेत ऐसी की तमाम योजनाएं शामिल हैं. फॉर्मर आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान हैं. जो बेहद सुरक्षित है. जिससे ही सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी.
- PM Kisan Samman Nidhi Payment सीधे खाते में
- DBT के जरिए Subsidy Transfer.
- Crop Insurance Claim में आसानी होगी.
- Kisan Credit Card Loan Approval जल्द होगा.
फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज़
आगरा के बिचपुरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि फॉर्मर रजिस्ट्री करना अब बेहद आसान है. फार्मर आईडी बनवाने के लिए सिर्फ तीन दस्तावेज की जरूरत होती है. जिसमें किसान का आधार कार्ड (Aadhaar Card), जमीन की खतौनी (Land Record / खतौनी) और आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Aadhaar Linked Mobile) होना अनिवार्य है. यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं तो वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर फॉर्मर आईडी बनाई जा सकती है. इसके लिए अब गांव गांव कैंप लगाए जा रहे हैं. जिससे इन तीन दस्तावेज से ही कैंप में मौके पर ही किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई जा रही है. अब यह इस प्रक्रिया बेहद आसान है. इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है.
ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
आगरा के बिचपुरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि किसान भाईयो, अब किसान आईडी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके कराई जा सकती है. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर डिजिटल फॉर्म भरें. इसके साथ ही किसान सेवा केंद्र या जनसेवा केंद्र पर भी फॉर्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है. अब यह प्रक्रिया सरल और आसान है. इसमें आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया जाता है. ऑनलाइन पोर्टल पर बैंक विवरण भी दर्ज करके इससे भविष्य में सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे खाते में आ सकेंगे.

फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो क्या होगा ?
आगरा के बिचपुरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि बिना Farmer ID के किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ ही कई सुविधाएं नहीं मिलेंगी. यूपी सरकार की ओर से जारी आदेश में साफ लिखा है कि मई माह में खाद और बीज खरीदने के लिए भी किसान आईडी अनिवार्य है. जो इस तरह से हैं.
👉 PM Kisan सम्मान निधि नहीं मिलेगी.
👉 खाद और बीज पर सब्सिडी नहीं मिलेगी.
👉 फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
👉 कृषि यंत्रों पर अनुदान भी नहीं मिलेगा.
ऑनलाइन Farmer Registry कैसे करें ? (Step-by-Step)
- आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाएं.
- आधार से जिस पर लॉगिन करें.
- अपनी जमीन और बैंक की जानकारी भरें.
- पूरी डिटेल्स के साथ फॉर्म सबमिट करें.
ऑफलाइन Farmer Registry कैसे कराएं
👉 जन सेवा केंद्र (CSC)
👉 ग्राम पंचायत कैंप
👉 कृषि विभाग कार्यालय
![]()
समझदार किसान बनें
आगरा के जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह बताते हैं कि अभी किसानों ने 30 अप्रैल तक यदि फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई तो आगामी मई माह से उन्हें तमाम सरकारी योजना से बाहर किया जा सकता है. इसलिए, किसानों से अपील है कि अभी कदम उठाएं और Farmer Registry कराएं. जिससे फॉर्मर रजिस्ट्री कराकर समझदार किसान बनें.
📌 FAQ (किसानों के सबसे बड़े सवाल)
Q; क्या Farmer Registry सभी किसानों के लिए जरूरी है?
👉 हां, अब हर किसान के लिए अनिवार्य है।
Q: क्या बिना जमीन वाले किसान भी करा सकते हैं?
👉 नहीं, इसके लिए जमीन का रिकॉर्ड जरूरी है।
Q: कितने दिन में बनती है Farmer ID?
👉 कैंप में तुरंत, ऑनलाइन 1–2 दिन में।
Q: क्या इसमें कोई फीस लगती है?
👉 नहीं, यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है।
Disclaimer: यह आर्टिकल उपलब्ध सरकारी सूचनाओं और स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. योजना से संबंधित अंतिम निर्णय और अपडेट के लिए संबंधित आधिकारिक पोर्टल या विभाग से संपर्क करें.

